देश के पूर्व रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे धरतीपुत्र नेता जी को मरणोपरांत आज मिलेगा पद्म विभूषण , पुत्र अखिलेश ग्रहण करेंगे सम्मान ।

mulayam-singh-yadav-padm-bhusan

फ़ाइल फोटो : मुलायम सिंह यादव

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को आज यानी बुधवार 5 अप्रैल को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा।   ‘नेताजी’ और "धरतीपुत्र" के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव जी को इस साल 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर यह सम्मान देने की घोषणा हुई थी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुलायम सिंह यादव समेत 6 हस्तियों को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय कैबिनेट के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी के पुत्र अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे यह सम्मान !!

सपा संस्थापक व पूर्व रक्षमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का बीते साल ही हरियाणा के गुरूग्राम स्थित एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसलिए उनकी जगह उनके पुत्र और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान ग्रहण करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव जी मौजूद रहेंगी।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस बात की पुष्टि करते हुए यह बताया कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों पद्म विभूषण पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी एवं मुलायम की बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी।

मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग कर रहे कार्यकर्ता ।

मुलायम सिंह यादव की गिनती देश के सबसे कद्दावर ओबीसी नेताओं में होती है। उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े सूबे के कई बार मुख्यमंत्री रहे , देश के रक्षा मंत्री रहे सपा संस्थापक एक समय प्रधानमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार थे। यही वजह है कि उनके निधन के बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी कार्यकर्ता नेता जोरो से कर रहे है । उनके छोटे भाई शिवपाल यादव और उनकी बहू डिंपल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या व अन्य कद्द्वार नेताओ ने नेताजी के कद का जिक्र करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी।

Post a Comment

Comments