सपा नेता व ट्विटर एडमिन के गिरफ्तारी से नाराज सपा प्रमुख पहुंचे मुख्यालय , नरेश उत्तम ने भाजपा नेत्री पर दर्ज कराया मुकदमा ।

पुलिस हेडक्वार्टर लखनऊ पहुंचे अखिलेश यादव...!!



Lucknow News: सपा कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन की गिरफ्तारी के विरोध में अखिलेश यादव रविवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। जब उन्हें अधिकारियों से चाय ऑफर की तो उन्होंने मना कर दिया। अखिलेश ने कहा कि हमें आप पर कोई भरोसा नहीं है कहीं जहर मिला दिया तो । समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में संचालक व पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। हजरतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डीजीपी कार्यालय पहुंच गये। नाराज पूर्व सीएम ने पुलिस अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। वहीं सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिये। जिनको हटाने में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। मनीष पर चार मुकदमें हजरतगंज थाने में दर्ज है। दो मामलों में वह नामजद है तो दो में सपा के ट्विटर हैंडल के खिलाफ केस दर्ज है। एक में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। 

नरेश उत्तम पटेल ने BJP नेत्री रिचा राजपूत के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा..!

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की तहरीर पर सपा सांसद डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा की महिला नेता रिचा राजपूत पर केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Comments