Nikay chunav 2023: आरक्षण के मुद्दे पर सरकार पर जमकर बरसे Akhilesh Yadav कहा आज पिछडो की तो कल दलितों की आरक्षण छीन लेगी सरकार..!! 

Akhilesh Yadav


Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव बंद OBC आरक्षण के हाईकोर्ट के फैसले पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के द्वारा जारी चुनाव नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है। साथ ही जल्द निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर पिछड़ों का हक छीनने का गंभीर आरोप लगाया।


निकाय चुनाव 2023 में आरक्षण मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा आरक्षण विरोधी BJP OBC आरक्षण पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक छीना है, कल BJP दलितों के आरक्षण को भी छीन लेगी। BJP सरकार ने न केवल पिछड़ों को धोखा दिया है, बल्कि संविधान को भी खत्म करने की साजिश रच रही है ।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा OBC आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है, कोर्ट के समक्ष जानबूझकर तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गए। यूपी की 60% आबादी को आरक्षण से वंचित किया गया। भाजपा ने मनमानी प्रक्रिया अपने फायदे के लिए की थी। भाजपा ने 17 अति पिछड़ी जातियों से भी झूठ बोला है। भाजपा सरकार की पिछड़ा विरोधी नीयत साफ हो गई है।

Post a Comment

Comments